हरदोई, 24 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। पत्नी हसीना को प्रेमी के साथ देख कर बौखलाए पति इदरीश ने पहले अपनी पत्नी को धमकी दी और फिर उसके जरिए प्रेमी इस्माइल को जंगल में बुलाकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा करते हुए कछौना पुलिस ने दंपति को रविवार को जेल भेज दिया।
हरदोई, 24 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। पत्नी हसीना को प्रेमी के साथ देख कर बौखलाए पति इदरीश ने पहले अपनी पत्नी को धमकी दी और फिर उसके जरिए प्रेमी इस्माइल को जंगल में बुलाकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा करते हुए कछौना पुलिस ने दंपति को रविवार को जेल भेज दिया।
17 जुलाई को देर शाम कोतवाली कछौना के समसपुर निवासी मोहम्मद इस्माइल (45) पुत्र फकीरे का शव टुटियारा के जंगल में गढ़ी कमालपुर के पास नग्न सड़ी गली अवस्था में पानी के अंदर से पाया गया था।
वह 12 जुलाई को अपने घर से संडीला जाने की बात कहकर बाइक से निकला था और फिर वापस नहीं आया था। उसका मोबाइल भी नहीं मिला था। इस मामले का मुकदमा मृतक के भाई खालिद ने दर्ज कराया था।
खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दूबे के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्याम बाबू शुक्ल को लगाया गया था जो मामले की विवेचना कर रहे थे।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का मोबाइल सर्विलांस पर लगा था जिसके चलते पूरे मामले का खुलासा हो गया।
मृतक की रिश्तेदारी कासिमपुर थाना क्षेत्र के दहिनार निवासी मुंशी के यहां थी जहां उसका आना जाना था और इसी बीच मुंशी के चचेरे चाचा इदरीश की पत्नी हसीना से उसके सम्बंध बन गए।
इदरीश ने अपनी पत्नी को एक बार इस्माइल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो उसका खून खौल उठा उसने दोनों को मारा-पीटा, तब इस्माइल वहां से भाग निकला।
इसके बाद उसने पत्नी को धमकाकर उससे फोन करवाके इस्माइल को जंगल में बुलाया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दंपति को जेल भेज दिया है।
इस टीम में शामिल थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक रिजवान खां मनोज कुमार के साथ सिपाही योगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र चैधरी, राजबहादुर, राजेंद्र कुमार व सर्विलांस सेल के इरफान खां को एसपी ने पांच हजार रुपये के इनाम दिए जाने की बात कही है।
dharmpath.com dharmpath