भारतीय जनती पार्टी के एक नेता ने बताया कि राजनाथ वाराणसी हवाईअड्डे से नौ नवंबर को 11:30 बजे प्राइवेट हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12 बजे हेलीपैड टाउन पॉलीटेक्निक पर पहुंचेंगे। गृहमंत्री 12 बजे से 12:30 बजे तक टाउन पॉलीटेक्निक मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में भाजपा कार्यालय पर व्यवस्था विभाग के प्रभारियों की बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र की परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ के लिए पूर्वाचल की ऐतिहासिक धरती बलिया का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल टाउन पॉलीटेक्निक कॉलेज के मैदान में राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ल ने विधिवत भूमि पूजन करके मैदान पर मंच बनवाया है।
dharmpath.com dharmpath