शिवपाल ने कहा, “हमारे कार्यकर्ता स्वत: घरों से निकलकर सपा व नेताजी को ताकत देने लखनऊ आए थे। उन्होंने यह साबित कर दिया कि सपा के मुकाबले कोई दल नहीं है।”
उन्होंने कहा कि समारोह की कामयाबी का श्रेय कार्यकर्ताओं के पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के प्रति के सम्मान व समर्पण भाव को जाता है। इस सम्मेलन ने सिद्ध कर दिया कि लोहिया, जेपी व चरण सिंह के अनुयायियों में जबरदस्त एकता है, सभी एक हैं।
शिवपाल यादव ने प्रदेश कार्यसमिति के तत्वाधान में हुए इस समारोह में आने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, शरद यादव, रालोद अध्यक्ष अजित सिंह, हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व मशहूर वकील व सांसद रामजेठमलानी को धन्यवाद दिया है।
dharmpath.com dharmpath