उप्र भाजपा में टिकट वितरण पर विवाद

लखनऊ , 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर टिकट वितरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

भाजपा की पहली सूची में शाहजहांपुर के ददरौल से टिकट की दावेदारी कर रहे राकेश कुमार दुबे ने टिकट न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कराया।

भाजपा मुख्यालय में पहुंचे राकेश ने शाहजहांपुर और प्रदेश के कुछ पदाधिकारियों पर पैसे लेकर बसपा से आए एक नेता को पार्टी में शामिल कराने और पैरवी कर उन्हें टिकट दिलाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने उनकी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से बातचीत कराई। मौर्य ने दो दिन बाद लखनऊ लौटने पर उनकी शिकायत पर गंभीरता से सुनवाई का भरोसा दिया। इसके बाद राकेश वापस लौट गए।

शाहजहांपुर की ददरौल सीट पर भाजपा ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़कर भाजपा में आए मानवेंद्र सिंह पर भरोसा जताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493