मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। सेमीकंडक्टर का वैश्विक कारोबार 2016 में 339.7 अरब डॉलर रहा जोकि पिछले साल की तुलना में 1.5 फीसदी अधिक है। साल 2015 में इसकी कुल 334.8 अरब डॉलर की बिक्री हुई थी।
मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। सेमीकंडक्टर का वैश्विक कारोबार 2016 में 339.7 अरब डॉलर रहा जोकि पिछले साल की तुलना में 1.5 फीसदी अधिक है। साल 2015 में इसकी कुल 334.8 अरब डॉलर की बिक्री हुई थी।
मार्केट रिसर्च फर्म गार्टनर ने बुधवार को यह जानकारी दी है।
इसमें कहा गया कि 15.9 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ इंटेल लगातार 25 सालों से बाजार का नेतृत्व कर रही है, जबकि सैमसंग पिछले 15 सालों से लगातार दूसरे नंबर पर है जिसकी बाजार हिस्सेदारी 11.8 फीसदी है।
गार्टनर के वरिष्ठ शोध विश्लेषक अडरीयाना ब्लांको का कहना है, “साल 2016 की शुरुआत कमजोर हुई, लेकिन दूसरी छमाही में मांग और कीमतों दोनों में तेजी आई और बिक्री बढ़ी।”
इसमें कहा गया कि 2016 में मेमोरी कारोबार की शुरुआत डीआरएएम और एनएएनडी बाजार में अधिक आपूर्ति और कीमतों में गिरावट से हुई। लेकिन साल के मध्य में दोनों ही बाजारों में मांग के मुकाबले आपूर्ति घट गई, जिससे कीमतें तेजी से बढ़ी।
खासतौर से एनएएनडी फ्लैश बाजार में साल के शुरुआत में काफी ज्यादा मांग से अधिक आपूर्ति रही। लेकिन दूसरी छमाही में आपूर्ति घटने, मांग बढ़ने और कीमतों में तेजी आने से कारोबार बेहतर हुआ।
गार्टनर ने कहा साल 2016 में सेमीकंडक्टर बनानेवाली 25 वेंडरों के कुल राजस्व में साल 2015 की तुलना में 7.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और इनकी संयुक्त बाजार हिस्सेदारी 75.9 फीसदी रही।
dharmpath.com dharmpath