प्रजापति और अपर्णा को मिल सकता है अखिलेश से टिकट

मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को अपने 38 लोगों की सूची सौंपकर इनके लिए टिकट मांगे थे। कुछ नामों को छोड़कर ज्यादातर नामों पर सहमति बन चुकी है। इस पर पार्टी नेता किरणमय नंदा ने कहा, “शिवपाल यादव को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। गायत्री प्रजापति अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा अपर्णा यादव, ओम प्रकाश सिंह को भी टिकट देने के लिए अखिलेश यादव राजी हो चुके हैं। पेंच अतीक अहमद और अंसारी भाइयों को लेकर फंसा हुआ है।”

मुलायम ने 38 लोगों की जो सूची दी थी, उसमें शिवपाल यादव का नाम शामिल नहीं था। शिवपाल की जगह उनके बेटे आदित्य यादव का नाम था। इसके पीछे बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव ने ही मुलायम से कहा था कि वे अखिलेश के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।

बताया जा रहा है कि सूची देखने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि शिवपाल यादव को ही जसवंत नगर सीट से लड़ना चाहिए क्योंकि आदित्य यादव का जीतना पक्का नहीं है।

दरअसल जसवंत नगर सीट पार्टी और परिवार के लिए काफी अहम है। शिवपाल यादव चुनाव लड़ेंगे या नहीं, अभी इस पर फैसला नहीं हो पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493