उप्र : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में किया प्रदर्शन

लखनऊ, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को लगता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। इसके विरोध में मोर्चा ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर राज्यपाल आवास से पहले ही रोक लिया। बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन (जलतोप) की मदद से नियंत्रित किया। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान हजरतगंज में दोपहर 12 बजे के करीब जाम लग गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ काफी धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस का बैरियर तोड़ दिया। इसे रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां भी फटकारीं। डीएसओ चौराहे के पास पुलिस व कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई।

मोर्चा के महानगर अध्यक्ष टिंकू सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुलिस की सख्ती के बावजूद पीछे नहीं हटे। सोनकर ने कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लखनऊ में लोग दिन-दहाड़े लुट रहे हैं। सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493