उप्र : भारतीय सेना के समर्थन में 1008 दीपदान

दीपदान सनातन महासभा की ओर से किया गया। शाम के पांच बजे सूर्यास्त होते ही 1008 दीपों से भगवान चित्रगुप्त घाट स्थित झूलेलाल वाटिका जगमगाने लगी। बाद में गोमती नदी में संकल्प के साथ दीपदान किया गया।

दीपदान वृंदावन से आए संत रामानुजाचार्य व मेजर वीरेंद्र शर्मा के सान्निध्य में हुआ। सभी ने 1008 दीपों को गोमती नदी में प्रवाहित किया। दिवाली जैसा खूबसूरत नजारा था और भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

संयोजक डॉ. प्रवीण ने बताया कि 1008 दीपों से दीपदान भारतीय सेना के समर्थन में किया गया और सभी को संकल्प कराया गया कि सेना आतंकवादियों को बॉर्डर पर खत्म करेगी और हम सब देश के अंदर सेना का पूरा साथ देंगे।

दीपदान कार्यक्रम से पूर्व विकास नगर के मामा चौराहे पर गरीब बच्चों को दिवाली पर मिठाई, पटाखे और मोमबत्ती बांटी गई। यह कार्यक्रम विशेष रूप से सनातन महिला सभा की प्रभारी हेमलता त्रिपाठी, कल्पना त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493