उप्र : मकान के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत

पुलिस के अनुसार, धानापुर के जीयनपुर गांव निवासी गोरखनाथ सिंह का कच्चा मकान कुछ दिनों पहले गिर गया था। वह अपना पक्का मकान बनाना चाह रहा था। वहीं पड़ोसी श्याम नारायण सिंह ने गोरखनाथ सिंह से गली के लिए रास्ता छोड़ने की बात कही। बस इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने हो गए। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट व हंगामा हुआ।

इस संघर्ष में 75 वर्षीय एक महिला कलावती देवी की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493