निपनियां गांव के पूर्व प्रधान उदय शंकर यादव के ईंटभट्ठा पर झारखंड से आए दर्जनों मजदूर काम करते हैं। रात में मजदूर सो रहे थे, तभी 10-12 की संख्या में हथियारबंद लूटेरे पहुंचे। लुटेरों ने हथियार के बल पर पुरुष मजदूरों का हाथ पीछे करके बांध दिया। फिर उनके सामानों को खंगालते हुए कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद झारखंड राज्य के गुमला जनपद निवासी अरुण राव का 60 हजार नकदी समेत उनकी पत्नी के कान की बाली व नाक की नथ छीन ली। यहां तक कि टार्च व स्वेटर भी लूटेरों ने लूट लिया।
सुनीता से लुटेरों ने 8500 रुपये नकद, छुछी व बाली, विकास राव से 9000 रुपये नकद, मोबाइल व टार्च, सुकुरमुनि से 6000 रुपये नकद, मोबाइल, टार्च व उनकी पत्नी के नाक से नथ निकलवा ली। लुटेरों ने सुरूजरानी से 10 हजार नकदी व नथ लूट ली।
मजदूरों ने घटना की सूचना पूर्व प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को घटना से अवगत कराया।
dharmpath.com dharmpath