उप्र : मजदूरों ने ठेकेदार की पीट-पीट कर हत्या की

शाहजहांपुर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को मजदूरी के विवाद के चलते कुछ मजदूरों ने एक ठेकेदार की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक के.बी. सिंह ने बताया, “सोमवार की शाम बरुवा गांव में मजदूर और ठेकेदार के बीच मजदूरी को लेकर हुए विवाद में कुछ मजदूरों ने ठेकेदार नरेश कश्यप (55) के साथ मारपीट की, जिसकी वजह से ठेकेदार की मौत हो गई है। ठेकेदार की मौत के बाद घटना में शामिल मजदूर फरार हो गए।”

उन्होंने बताया कि कुछ मजदूरों के खिलाफ नामजद गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है, मदनापुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493