उप्र : महिला को बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस कप्तान को दिए शिकायती पत्र में 30 वर्षीय पीड़ित महिला ने कहा है कि वह दलित समाज की महिला है और गत 18 जुलाई की दोपहर वह अलीगढ़ से यहां अपनी रिश्तेदारी में बस से आई थी। वह बस से मंडी समिति के पास उतरकर पैदल जा रही थी, तभी दो बाइकों पर सवार तीन लोग आए और उसे रोककर अलीगढ़ का रास्ता पूछा।

महिला जब रास्ता बताने लगी, उसी समय एक युवक ने उसके मुंह पर रूमाल घुमाया, जिससे वह बेहोश गई। जब उसे होश आया तो अगले दिन की सुबह हो चुकी थी। उसके कपड़े उतरे हुए थे और समूचे बदन में दर्द था।

पीड़ितों का कहना है कि उसने एक आरोपी को पहचान लिया है। उसने घटना की सूचना थाना हाथरस गेट पुलिस को दी तो पुलिस ने जांच की बात कहकर टाल दिया। पुलिस ने न तो रिपोर्ट लिखी और न ही मेडिकल कराया। पीड़िता ने अब अदालत की शरण ली है। कोर्ट के आदेश पर बागला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493