कोहली विदेश में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान (लीड-1)

नॉर्थ साउंड (एंटिगा), 22 जुलाई (आईएएनएस)। विराट कोहली विदेश में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बन गए हैं। यही नहीं, वह कैरेबियाई धरती पर भी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

कोहली ने कैरेबियाई धरती पर सबसे बड़ी कप्तानी पारी सम्बंधी राहुल द्रविड़ का 10 साल पुराना रिकार्ड शुक्रवार को तोड़ा। इसके अलावा उन्होंने विदेश में बतौर कप्तान सबसे बड़ी 192 रनों की पारी का मोहम्मद अजहरूद्दीन का भी रिकार्ड ध्वस्त किया। अजहर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह पारी खेली थी।

सर विवियन रिचर्ड्स मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन कोहली ने अपनी पारी को 143 रनों से आगे बढ़ाया और व्यक्तिगत योग में चार रन जोड़ते ही वह भारत के लिए वेस्टइंडीज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए।

द्रविड़ ने 2006 में ग्रास आइलेट में 146 रनों की पारी खेली थी। द्रविड़ का यह पहली पारी का स्कोर है।

इसके अलावा कोहली 1997 के बाद विदेश में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। 1997 में सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में 169 रनों की पारी खेली थी। उस समय वह टीम के कप्तान थे।

कोहली का यह अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर है। इससे पहले उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 169 रन बनाए थे।

अब कोहली की नजर कैरेबियाई धरती पर सबसे बड़ी कप्तानी पारी खेलने वाले इंग्लैंड के सर लेन हटन के 205 रनों के रिकार्ड पर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक सिर्फ दो कप्तान उसी की धरती पर दोहरा शतक लगा सके हैं। हटन के अलावा यह कारनामा आस्ट्रेलिया के आरबी सिम्पसन ने किया है।

साथ ही वह बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे बड़ी पारी का रिकार्ड भी अपने नाम करना चाहेंगे। यह रिकार्ड महेंद्र सिंह धौनी के नाम है, जिन्होंने 2014 में आस्ट्रेलया के खिलाफ चेन्नई में 224 रन बनाए थे। कोहोली बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493