उप्र : महिला व 3 बच्चों की गला रेत कर हत्या

एएसपी बागपत विद्यासागर मिश्र ने बताया कि रमाला के केथल गांव में प्राइवेट बस चालक आलमगीर अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि बुधवार की रात घर पर उसकी पत्नी 35 वर्षीय सलीमा, 16 साल की बेटी करीना, 14 साल का बेटा सुख्याल और 6 साल की बेटी यासमीन मौजूद थे। आलमगीर ड्यूटी पर गया था। देर रात कुछ लोग घर में घुसे और सोते वक्त आलमगीर के पूरे परिवार की गला रेत कर हत्या कर दी।

गुरुवार की सुबह जब आलमगीर के घर में लोगों को हलचल नहीं मिली तो लोगों ने अंदर जाकर देखा। घर के अंदर का मंजर दिल दहला देने वाला था। आलमगीर की पत्नी और तीनों बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े थे। चार लोगों की हत्या की खबर पाकर मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गये। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि चारों हत्याओं के पीछे किन लोगों का हाथ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493