पुलिस के अनुसार, चमन सिंह बाग रोड निवासी दिवंगत लालजी प्रसाद की पत्नी नारायणी देवी मालगोदाम रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से तीन लाख रुपये निकालने के बाद बैग में लेकर घर जा रही थी। वह ओक्डेनगंज पुलिस चौकी होते हुए टाउन हाल रोड पर पहुंची तो पीछे से दो बाइक सवार बदमाश नारायणी देवी से बैग छीनते हुए उनको धक्का देकर फरार हो गए।
महिला ने शोर मचाया तो लोग अपने दुकान से बाहर निकले, लेकिन बदमाश पैसा लेकर फरार होने में सफल रहे। इधर, महिला ने ओक्डेनगंज पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी और एसपी को मोबाइल पर पूरी घटना से अवगत कराया।
dharmpath.com dharmpath