उप्र : मां के साथ स्कूल से वापस आ रहे मासूम को टैम्पों ने मारी टक्कर, मौत

जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के मोहल्ला ललौली रोड निवासी प्रभात सोनकर का पुत्र जेबी चंद्र जो चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में यूकेजी का छात्र था। दोपहर बाद छुट्टी होने पर अपनी मां सुलभ देवी के साथ पैदल घर जा रहा था। जैसे ही वह घर के पास मोड़ पर पहुंचा उसी समय विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे टैंपो ने मासूम छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। इससे जेबी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक मौके पर टैंपो छोड़कर फरार हो गया। आंखों के सामने ही बच्चे की मौत देख मां फूट-फूटकर रोने लगी। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493