उप्र : मां के सामने बेटी की दर्दनाक मौत

मनियर थाना क्षेत्र के निवासी नरसिंह तुरहा की 6 साल की बेटी लक्ष्मी अपनी मां के साथ अपने ननिहाल सिकंदरपुर से आई थी। वहीं शुक्रवार दोपहर मां के साथ बजार जाते समय अस्पताल मोड़ पर सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़िता को सिकंदरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिकंदरपुर थानाध्यक्ष मोतीलाल पटेल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बोलोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493