पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, छपिया थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में रहने वाले इलियास की पत्नी शहनाज बेगम शुक्रवार रात से अपने दो मासूम बच्चों 6 वर्षीय बेटी शाबरीन व तीन वर्षीय बेटे के साथ लापता थी। काफी तलाश के बाद भी तीनों का काई पता नहीं चला था।
बताते हैं कि रविवार दोपहर ग्रामीणों ने गांव के प्राइमरी स्कूल के पास स्थित एक तालाब में तीनों की लाशें उतराती देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया और दोनों बच्चों व मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसएसआई मुकेश पांडेय ने बताया कि मामला गृह कलह में आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो सकेगी।
dharmpath.com dharmpath