अयोध्या, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी अयोध्या में बुधवार को एक मां-बाप ने अंधविश्वास में अपनी ही चार माह की बच्ची की बलि चढ़ा दी।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह अयोध्या कोतवाली के राम की पैड़ी के पास परसुराम मठ के मंदिर की चौखट पर चार महीने की बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला गया।
पुलिस ने घटना की सूचना पाकर बच्ची के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं। मूलचंद और सुशीला की शादी 2014 में हुई थी। मूलचंद रोहतक में पेंटिंग और फर्नीचर का काम किया करता था। वहीं वह तांत्रिक और ओझा के चक्कर में पड़ गया।
पुलिस का कहना है कि अपनी बच्ची को मारने के पीछे मां-बाप अजीब से कारण दे रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath