उप्र : वैट वृद्धि को मंजूरी, पान मसाला, सिगरेट महंगा

लखनऊ, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सिगरेट का कश लगाना और पान मसाला, गुटखा खाना अब महंगा पड़ेगा। राज्य सरकार ने सिगरेट-गुटखा पर मूल्यवर्धित कर (वैट) बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वैट वृद्धि से राज्य सरकार को सालाना 200 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। कैबिनेट ने समाजवादी एंबुलेंस सेवा के लिए 500 नए एंबुलेंसों की खरीद को भी मंजूरी दे दी है।

बयान के अनुसार, मौजूदा समय में प्रदेश में सिगरेट और सिगार पर 25 फीसदी वैट वसूला जा रहा है। इसे बढ़ाकर अब 40 प्रतिशत कर दिया गया है।

इसी तरह सादा पान मसाला, खैनी, जर्दा, सुर्ती और तंबाकू से तैयार सामानों पर 30 प्रतिशत वैट वसूला जाता था, जिसपर अब 40 फीसदी वैट लगेगा।

सूत्रों का कहना है कि सिगरेट की खुली बिक्री पर रोक लगाने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है।

बयान में कहा गया है कि कैबिनेट ने 500 नए एंबुलेंस बढ़ाने को भी मंजूरी दे दी। तहसीलों के जर्जर भवनों का निर्माण कराने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई। परिवहन बसों में जीपीएस और सीसीटीवी लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493