सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधा दर्जन घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस घायलों के नाम पता लगाने का प्रयास कर रही है।
चिनहट से विक्रम नंबर (यूपी 32 बीएन 6508) सवारियां बैठाकर निशातगंज जा रहा था। तभी आरटीओ की वसूली से पॉलीटेक्निक चौराहे से भाग रही डग्गामार मार्शल (यूपी 51 टी 3151) ने फैजाबाद रोड पर डीपी बोरा पेट्रोल पम्प के सामने विक्रम में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी चपेट में आकर बाइक (यूपी 32 ईएस 4825) के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बाइक सवार युवक का पैर टूट गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी की हालत गंभीर बनीं हुयी है। इस हादसे में विक्रम चालक राकेश (25) की मौत होना बताई जा रही है।
थाना प्रभारी चिनहट शशि शेखर यादव ने बताया पुलिस घायलों के नाम पता लगाने का प्रयास कर रही है।
dharmpath.com dharmpath