अश्गाबात, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने यहां शनिवार को कहा कि इस्लामाबाद सम्पन्नता और संपर्क बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय देशों खासतौर से नजदीकी पड़ोसी देशों के साथ सहयोग बढ़ाने की नीति पर चल रहा है।
डेली टाइम्स के मुताबिक, शरीफ ने कहा कि बदलते परिदृश्य और चुनौतियों को देखते हुए, पाकिस्तान की नीति संयुक्त राष्ट्र के सम्मान, शांति और सहिष्णुता के सिद्धांतों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य पूरे क्षेत्र को जोड़ती विकास की कई बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्रीय संपन्नता हासिल करना है।
शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान सभी देशों से समानता के आधार पर दोस्ताना संबंध और सम्मान चाहता है।
शरीफ ने साथ ही दूसरों की संस्कृति का सम्मान करने का भी आग्रह किया।
शरीफ यहां तुर्कमेनिस्तान की स्थायी तटस्थता की नीति की बीसवीं वर्षगांठ के सिलसिले में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath