भगवंतपुरा निवासी 30 वर्षीय सुरेश खंगार अपने घर से बाहर सड़क किनारे मामा के साथ खड़ा था। इसी दौरान मऊरानीपुर से झांसी की ओर तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल सुरेश को झांसी मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के परिजनों के अनुसार, उसके पिता की लगभग छह वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। मृतक सुरेश के दो भाई थे। बड़े भाई की भी दो वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। घर में उसकी बूढ़ी मां और पत्नी व पांच बच्चे रहते थे। घर के चलाने की जिम्मेदारी सुरेश पर ही थी। उसकी भी मौत हो जाने के कारण अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है।
दूसरी ओर, नवाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला तालपुरा निवासी 48 वर्षीय गया प्रसाद झांसी-मऊरानीपुर मार्ग पर किसी कार्य से गया हुआ था। इसी दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath