गुजरात उदय स्कीम में शामिल होने वाला 10वां राज्य बना

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। उदय (उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना) स्कीम में शामिल होने वाले राज्यों की संख्या दहाई अंक में पहुंच गई है। गुजरात उदय स्कीम में शामिल होने वाला दसवां राज्य बन गया है।

इसके पहले आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब और राजस्थान उदय स्कीम में शामिल हो चुके हैं।

केंद्रीय बिजली, कोयला और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने गुजरात के उदय स्कीम में शामिल होने वाले 10वां राज्य बनने पर मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को बधाई दी है।

गोयल ने एक ट्वीट में कहा, “सभी राज्यों ने उदय में शामिल होने में बेहद दिलचस्पी दिखाई है और वे आंतरिक अनुमति लेने के विभन्न चरणों में हैं। हमें विश्वास है कि सभी राज्य उदय में शामिल होंगे और एक उज्जवल भारत का निर्माण करेंगे।”

उदय स्कीम : उदय स्कीम (उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना) बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) की वित्तीय और परिचालन क्षमता में सुधार लाने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत इन पर ब्याज, लागत और एटीएंडसी क्षति में कमी होगी। स्कीम के तहत 30 सितंबर, 2015 को बिजली वितरण कंपनियों के ऊपर जो कर्ज होगा, उसका 75 फीसदी राज्यों की ओर से अधिग्रहण कर लिया जाएगा। इस कर्ज का दो साल के अंदर अधिग्रहण हो जाएगा।

उदय के तहत राज्य सरकारों को बिजली वितरण कंपनियों के कर्जो को स्वैच्छिक तौर पर पुनर्गठित करने के लिए लाभ दिया जाएगा। इनमें डिस्कॉम के कर्ज का राज्य सरकारों द्वारा अधिग्रहण, कोल लिंकेज के बेहतर इस्तेमाल से बिजली की लागत घटाना आदि कदम शामिल हैं। उदय स्कीम के तहत उठाए जाने वाले कदमों से बिजली उत्पादन की लागत घट जाएगी, जिससे अंतत: उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493