प्रधानी चुनाव लड़ने पर दलित परिवार को गांव से निकाला

बांदा, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में एक दलित परिवार को सामान्य सीट से प्रधान पद का चुनाव लड़ना बहुत मंहगा पड़ा। उसे गांव के एक दबंग व्यक्ति ने कथित तौर पर मार-पीट कर गांव से निकाल दिया है और उसके घर में अपना ताला जड़ दिया है।

बांदा, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में एक दलित परिवार को सामान्य सीट से प्रधान पद का चुनाव लड़ना बहुत मंहगा पड़ा। उसे गांव के एक दबंग व्यक्ति ने कथित तौर पर मार-पीट कर गांव से निकाल दिया है और उसके घर में अपना ताला जड़ दिया है।

पीड़ित परिवार चार दिन से अधिकारियों की ड्योढ़ी में चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे अब तक न्याय नसीब नहीं हुआ है।

पीड़ित दलित रामप्रताप रैदास ने पुलिस अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि उसकी पत्नी कमला देवी तेंदुरा गांव की सामान्य महिला के लिए आरक्षित सीट से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी बनी, इसी पद पर गांव के एक सजायाफ्ता व्यक्ति की पत्नी भी चुनाव लड़ रही थी। मतदान होने तक उस पर चुनाव न लड़ने का दबाव बनाया गया था, लेकिन उसने नहीं माना।

रैदास ने बताया, “पांच दिसंबर को मतदान के बाद आधी रात को यह दबंग एक अन्य बंदूकधारी अपने सहयोगी के साथ मेरे घर का दरवाजा तोड़कर पूरे परिवार को बंदूक के कुंदे से पीटा और घर से निकालकर अपना ताला जड़ दिया है। पुलिस चौकी ओरन में शिकायत की गई, मगर पुलिस ने मतगणना के बाद गांव लौटने की बात कहकर उसे भगा दिया है।”

इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा विधायक दल के उपनेता और नरैनी क्षेत्र के विधायक गयाचरण दिनकर ने कई पुलिस अधिकारियों को आठ दिसंबर को पत्र लिखकर कहा कि दबंगों की ऐसी दबंगई से लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है, लिहाजा तत्काल दलित परिवार को न्याय मुहैया न हुआ तो वह मामले को विधानसभा में उठाएंगे।

इस गांव के एक अन्य दलित राजबहादुर को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने बताया कि वह अपने मनपसंद उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है, जिससे नाराज होकर इसी दबंग ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी है। यह दलित भी गांव छोड़ चुका है और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग कर रहा है।

बिसंडा थानाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव का कहना है कि चुनाव लड़ने पर दलित परिवार को गांव से निकाल देने की शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493