उप्र : ऑटो पलटने से 8 घायल

घोरावल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी भूवर के परिवार के लोग और उनके रिश्तेदार ऑटो से मारकुंडी गांव में बेटे के विवाह के लिए लड़की देखने जा रहे थे। इसी दौरान मारकुंडी घाटी के अंतिम मोड़ पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। इसमें सवार भूवर पुत्र लुलारे, शिवपूजन पुत्र लालधारी निवासी नेवारी समेत आठ लोग घायल हो गए।

आस-पास मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। उपचार कर रहे चिकित्सकों ने घायलों की हालत स्थिर बताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493