राज्यमंत्री ने कहा कि विहिप पहले भी मंदिर निर्माण के लिए पत्थर लाने के नाम पर समाज से चंदा मांगती रही है। विहिप का उद्देश्य पत्थर लाने के नाम पर समाज से चंदा लेकर धन जुटाना और धार्मिक भावनाएं भड़काकर नफरत का कारोबार चलाना है।
उन्होंने कहा कि विहिप करोबारी है, जो राम और राममंदिर के नाम पर करोबार करती है। राज्यमंत्री ने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से विहिप जनपद का माहौल बिगाड़ना चाहती है।
पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने में सक्षम हैं। उनके राज्य में सांप्रदायिक ताकतों को पनपने नहीं दिया जाएगा। जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath