सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर रात कोतवाली पुलिस को काशीराम कॉलोनी के पीछे नहर के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने नहर के पास घेराबंदी कर दी। खुद को फंसता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दीख् जिसमें एक पुलिसकर्मी संजीव घायल हो गया।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश आशीष गुप्ता बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश आशीष गुप्ता की हालत खतरे से बाहर है।
सीओ (सिटी) ने बताया कि घायल बदमाश आशीष पर वाहन चोरी, हत्या की कोशिश, लूट के 15 मामलों में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया मुठभेड़ में एक बदमाश संजय मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath