जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात पुलिस रामगढ़ थाना क्षेत्र के बामन बीघा मैदान के पास वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन बाइक सवार तेजी से वाहन चलाते हुए भागने लगे, जिस पर पुलिस ने उनका पीछा किया।
बदमाश पुलिस पर गोलीबारी करने लगे तो पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की। मुठभेड़ में घेराबंदी कर पुलिस ने चारों बदमाशों को पकड़ लिया, जिनकी पहचान संजय कुमार यादव, अनिल कुमार यादव उर्फ बंटू, सुनील उर्फ भूरे और भूपेंद्र उर्फ चैनी के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया, “गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी हैं, जो सुपारी लेकर लोगों की हत्या व डकैती की घटनाएं करते हैं।”
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि डकैती डालने के बाद वे सैफई के हैवरा डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. बृजेश यादव और जसवंतनगर ब्लाक प्रमुख की हत्या करने के लिए एकत्रित थे।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath