पणजी, 19 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कहा कि कैसिनो उद्योग और तटीय राज्य के अपराध दर के बीच कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने गोवा विधानसभा में कहा कि बीते दो वित्त वर्ष के दौरान कैसिनो उद्योग से दोगुने से ज्यादा राजस्व अर्जित किया गया है।
विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के एक सवाल पर कि क्या गोवा में कैसिनो की वजह से अपराध दर बढ़ गया है? पर्रिकर ने एक लिखित जवाब में कहा नहीं।
पर्रिकर ने अपने उत्तर में कहा कि बीते तीन सालों में अपराध दर में कमी आई है। साल 2014 में 4,467 व 2015 में कुल 3,074 और 2016 में 2,693 अपराधिक मामले दर्ज किए गए।
मौजूदा समय में पणजी में मंडोवी नदी में पांच अपतटीय कैसिनो का संचालन हो रहा है, साथ ही छठे की संचालन की तैयारी हो रही है।
करीब दर्जन भर तटीय कैसिनो संचालित हो रहे हैं, जो पांच सितारा होटलों में चल रहे हैं। इसमें से ज्यादातर समुद्र तट के आसपास के क्षेत्र में हैं।
dharmpath.com dharmpath