मातृभूमि टीवी ने ‘माहवारी छुट्टी’ की घोषणा की

कोच्चि, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मीडिया समूह मातृभूमि ग्रुप ने बुधवार को अपनी महिला कर्मचारियों के लिए उनके मासिक चक्र के पहले दिन एक अतिरिक्त छुट्टी देने की घोषणा की है। इससे पहले मुंबई की मीडिया कंपनी कल्चर मशीन इसी तरह की छुट्टी की घोषणा कर चुकी है।

मौजूदा समय में यह प्रावधान समूह के सिर्फ मातृभूमि न्यूज ने लागू किया है। मातृभूमि टीवी चैनल का मुख्यालय केरल में है। इसके स्टॉफ में 75 महिलाएं हैं। इस व्यवस्था को जल्द ही समूह के ऑनलाइन और प्रिंट जैसे दूसरे विभागों में लागू किया जाएगा।

इस छुट्टी की घोषणा करते हुए संयुक्त प्रबंध निदेशक एम. वी. श्रेयम्स कुमार ने कहा कि एक देश में जहां मासिक को महिलाओं का मुद्दा माना जाता है, जिस पर पुरुषों से चर्चा कभी नहीं होती है, इसे लेकर उन्हें अपनी महिला कर्मचारियों को काम के एक अच्छे माहौल के लिए यह छुट्टी देने की जरूरत महसूस हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493