Saturday , 25 May 2024

Home » भारत » उप्र में आंशिक तौर पर बादल छाए

उप्र में आंशिक तौर पर बादल छाए

लखनऊ, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हैं और हल्की धूप के साथ मौसम सुहावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली वृद्घि होने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा, शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 25़ 3 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उप्र में आंशिक तौर पर बादल छाए Reviewed by on . लखनऊ, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हैं और हल्की धूप के साथ मौसम सुहावना है। मौसम व लखनऊ, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हैं और हल्की धूप के साथ मौसम सुहावना है। मौसम व Rating:
scroll to top