Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना

भोपाल, 15 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और मौसम सुहावना रहा। हालांकि मौसम उमसभरा रहा, लेकिन मंद हवाएं चलने से गर्मी से कुछ राहत है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में बीते दो दिनों में हुई हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25़ 8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25़ 1 डिग्री, ग्वालियर का 25 डिग्री और जबलपुर का 27़ 6 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते दिन, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35़ 6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38़ 8 डिग्री, ग्वालियर का 37 डिग्री और जबलपुर का 36़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना Reviewed by on . भोपाल, 15 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और मौसम सुहावना रहा। हालांकि मौसम उमसभरा भोपाल, 15 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और मौसम सुहावना रहा। हालांकि मौसम उमसभरा Rating:
scroll to top