नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप खिली रही और मौसम साफ रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक तौर पर बादल छाएंगे। कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।”
दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 59 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
इससे पहले, गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath