उप्र में आंशिक बदली का असर, गर्मी से थोड़ी राहत

लखनऊ, 10 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से ही आंशिक बदली का असर है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में इजाफा होने की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा। सोमवार को हुई बारिश की वजह से वायुमंडल में नमी बनी हुई है। नमी की वजह से ठंडी हवाएं चल रही हैं।

गुप्ता के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होगा और आर्द्रता का स्तर बढ़ने से उमस भी बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 24.3 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493