लखनऊ, 5 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में उप्र के कई जिलों में मौसम में बदलाव आने और बारिश की सम्भावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक बदली का असर रहेगा। इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में राज्य के कई जिलों में मौसम खराब होने और आंधी-तूफान आने की भी आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार तूफान की आंशका को देखते हुए उप्र के कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, बनारस का 23.2 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री, गोरखपुर का 22़.2 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath