उप्र में आंशिक बदली, गर्मी व उमस से राहत

लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक बदली का असर रहेगा। चक्रवाती परिस्थति बनने की वजह से इस सप्ताह के अंत तक कई जिलों में बारिश की संभावना है। इससे गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।

गुप्ता के मुताबिक आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी के आसपास दर्ज किया जाएगा जिससे उमस से थोड़ी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ के अतिरिक्त कानपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, बनारस का 26 डिग्री, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493