बिहार में तेज धूप

पटना, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों भागलपुर और गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और पूर्णिया का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने के कारण उमस भरी गर्मी जारी रहेगी। इस दौरान तेज बारिश की भी संभावना नहीं है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं।

वहीं, मंगलवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493