उप्र में खिली धूप, तापमान में मामूली वृद्धि

लखनऊ, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही धूप खिली हुई है और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, गुरुवार को दिन में धूप खिलने से तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। केरल में आए तूफान की वजह से पिछले दो दिनों से आंशिक बदली का असर दिखाई दे रहा था, लेकिन अब इसका असर समाप्त हो गया है। हिमाचल में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से हालांकि तेज ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, कानपुर का 17.2 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री और बनारस का 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493