मप्र में बादल और धुंध छाई

भोपाल, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह बादल छाए रहे और धुंध भी रही। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

ओखी चक्रवात का असर भले ही कम हो गया हो, लेकिन गुरुवार को राज्य का मौसम ठिठुरन पैदा करने वाला रहा। बादलों के छाने से धुंध छाई, वहीं हवाएं सिहरन पैदा करने वाली रहीं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के ग्वालियर, चंबल संभाग के अलावा अन्य कुछ स्थानों पर भी बादल बरसे। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में बारिश हो सकती है और बादलों के छंटने के साथ ही ठंड बढ़ने के आसार हैं। राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है।

राज्य में ठंड का असर बना हुआ है। वहीं गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, इंदौर का 13.5 डिग्री, ग्वालियर का 12.5 डिग्री और जबलपुर का 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 23.4 डिग्री और जबलपुर का 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493