पटना, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को सुबह मौसम साफ है तथा धूप खिली है। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “शुक्रवार के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। 10 दिसंबर के बाद पटना का न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने के आसार हैं। अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहेगा तथा रात के समय कोहरा छाया रहेगा।”
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना और गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, भागलपुर का 11.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath