लखनऊ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को सुबह से ही गुनगुनी धूप खिली है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जताया है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, सुबह कोहरे और धुंध का असर नजर आया। दिन में हालांकि गुनगुनी धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है।
लखनऊ के अलावा शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री, गोरखपुर का 5.4 डिग्री, कानपुर का 5.0 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 5.6 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath