नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शनिवार सुबह कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आज दिनभर आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआईए) प्रशासन ने बताया कि कोहरे की वजह से विमानों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 95 प्रतिशत दर्ज की घई, जबकि दृश्यता 200 मीटर से अधिक रही।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath