उप्र में चलेंगी पछुआ हवाएं, पारा बढ़ने के आसार

लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ ही गर्म हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने और तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से जो हवाएं चल रही हैं, वे शुष्क व गर्म हैं। नमी के अभाव में पछुआ हवाएं चलती हैं। अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही हवाएं चलेंगी और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा कानुपर का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री, गोरखपुर का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 26 डिग्री, बांदा का 30 डिग्री, झांसी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493