बिहार लू की चपेट में, पारा चढ़ा

पटना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में पटना सहित राज्य के अधिकांश इलाके लू की चपेट में हैं। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है तथा तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश इलाके लू की चपेट में हैं। अगले चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त पूर्णिया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री तथा गया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गया का मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री और पूर्णिया का 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493