लखनऊ, 13 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही हल्की धूप निकली हुई है। रविवार को भी पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन में कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में लखनऊ व आसापास के जिलों में हल्के बादल छाये रहेंगे जबकि पूर्वांचल के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की प्रबल सम्भावना है।
उन्होंने बताया कि वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त रविवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 12़4 डिग्री, कानपुर का 14 डिग्री, गोरखपुर का 15़5 डिग्री, झांसी का 16 डिग्री और इलाहाबाद का 16़3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath