दिल्ली में आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “रविवार दोपहर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके साथ ही ओले पड़ने की भी संभावना है।”

आईएमडी अधिकारी के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493