उप्र में तापमान में गिरावट

लखनऊ, 18 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही हल्की धूप निकली है। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्की धूप निकलेगी। दिन में हल्की धूप के बीच अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

गुप्ता ने बताया कि उप्र में पश्चिमी उप्र के कई जिलों में सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, इलाहाबाद का 21.2 डिग्री, झांसी का 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493