पटना, 18 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से चल रही हवाओं ने ठंड में इजाफा किया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने व न्यूनतम तापामन में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री, मुजफ्फपुर का 14.2 डिग्री और गया का 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री, गया का 28.4 डिग्री व पूर्णिया का 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath