उप्र में तापमान में गिरावट

लखनऊ, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार को धूप निकलने से कोहरे से राहत मिली है लेकिन तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह लोगों को कोहरे से राहत मिलेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और शुष्क पछुआ हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है। यह स्थिति इस सप्ताह के अंत तक जारी रहेगी। रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

गुप्ता ने बताया कि पछुआ हवाओं की रफ्तार तेज होने की वजह से कोहरे का असर दिखाई नही देर रहा है। अगले एक सप्ताह तक हल्की यह सामान्य कोहरा रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूतनम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 12.2 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 13 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 10.5 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493